![]() |
Met Gala 2024 - फोटो : सोशल मीडिया |
दोस्तों देखा जाए वैसे भारत मे बहुत से फैशन इवेंट होते रहते है जहां हमारे फ़िल्मी सितारें शिरकत कर अपना फ़ैशन का जल्वा बिखेरते नज़र आते है तरह-तरह के उनके फ़ैसनेबल ऑउटफिट लोगों बहुत भाते भी है। ठीक ऐसा फिर एक बार देखने को मिला है लेकिन फर्क बस इतना है कि इस बार ये फैशन इवेंट इंडिया का नहीं बल्कि न्यूयॉर्क सिटी का इवेंट है। जहां दुनिया भर से बड़े-बड़े सेलेब्स हिस्सा लेने पहुंचते है। हम बात कर रहे है। दुनिया के सबसे बड़े मेगा फैशन इवेंट मेट गाला कि जिसका आगाज 6 मई से हो चुका है। आपको बता दे कि न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला इवेंट में न सिर्फ इंडिया से बल्कि दुनिया के औऱ भी देशों के बड़े-बड़े सेलेब्स शिरकत करने पहुंचे हैं। मेट गाला 2024 में इस बार इस इवेंट का थीम 'गार्डन ऑफ टाइम: एन ऑड टू आर्ट एंड एटरनिटी है। ऐसे में हर सेलेब्स उसी के हिसाब से कपड़े पहन कर इवेंट में पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि फैशन इवेंट की इस शुरुआत कैसे हुई थी।
![]() |
Met Gala 2024 - फोटो : सोशल मीडिया |
Met Gala 2024
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'Met Gala 2024' की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही है, और चले भी क्यों न क्योकि यह फैशन की दुनिया के मशहूर इवेंट में से एक है। आपको बता दे कि Met Gala Event हर साल मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के तौर पर आयोजित किया जाता है। और इस साल शो का आयोजन 6 मई सोमवार को हुआ था, पर भारतीय सामायनुसार इंडिया के लोग इस शो को आज यानी 7 मई को देख सकते हैं।
Met Gala की शुरुआत कब हुई?
आपको हम बता दे कि इसे फैशन शो का बड़ा इवेंट माना जाता है जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाता है। बता दें कि यह न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के सपोर्ट के लिए एक चैरिटेबल फैशन शो है। बात करें मेट गाला के शुरुआत की तो इस फैशन शो कि शुरुआत 1948 में Fashion Publicist 'Eleanor Lambert' द्वारा कि गई थी, लेकिन आज यह दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
![]() |
Met Gala 2024 - फोटो : सोशल मीडिया |
Met Gala 2024 Theme?
आपको हम बता दे कि Met Gala इवेंट का हर साल अलग-अलग थीम होता है। इस थीम के अनुसार ही लोग अपना अलग-अलग ड्रेस कोड पहन के आते है,जो एक-दूसरे से संबंधित होते हैं। इस साल Met Gala 2024 का ड्रेस कोड "द गार्डन ऑफ टाइम" है, जो जेजी बैलार्ड द्वारा 1962 में लिखि एक लघु कहानी के शीर्षक से प्रेरित है।
![]() |
Met Gala 2024 - फोटो : सोशल मीडिया |
कब से इसमें भारतीय हस्तियों ने शिरकत की?
यहाँ हम आपको बता दे कि 'मेट गाला' भले ही दुनियाभर में काफी पहले शुरू हो गया था, भारत के सेलेब्स पहली बार साल 2017 मे देखने को मिले। बता दें कि भारत की ओर से पहली बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में अपना पहला कदम रखा था। बीते साल 2023 में आलिया भट्ट ने इस शो में डेब्यू किया था। इस साल भी आलिया ने अपनी ड्रेस से लोगों के बीच खास सुर्खियां बटोरी है।
FAQ’s
Q. What is the theme of Met gala 2024?
The Garden of Time
Q. What is the Met Gala 2024 Date?
6 May 2024
Q. When was Met Gala Event Start Year?
1948 Year
Tags
Entertainment