अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते है तो ये ख़बर आपको पढ़ना चाहिए आपको बता दे कि भारत मे लगभग सभी लोगों के पास मोबाइल या खुद का लैपटॉप होता हैं। जिसमे अधिकतर यूजर्स गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते है। ये ख़बर उन लोगों से जुडी हुई है। भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पांस टीम यानी CERT-In की ओर से एक रिपोर्ट जारी किया गया है जिसमे CERT-In ने एक अलर्ट जारी किया गया है, जो गूगल क्रोम यूजर्स के लिए है। अगर आप भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अब सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि गूगल क्रोम ब्राउजर में कई तरह Bug यानि की खामियां देखने को मिली हैं, जिसकी मदद से आपका फोन, टैबलेट और कंप्यूटर हैक हो सकता है।
Google Chorme मे क्या खामिया पाई गई? (Bugs In Google Chorme)
CERT-In की ओर से आई रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल क्रोम के यूज़र्स के निजि Data Leak हो सकते है या की इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स अपने तरीके से मनचाहे कोड जेनरेट कर सकते हैं। डिनायल ऑफ सर्विस (डीओएस) को ट्रिगर करने और यूज़र्स से जुडी संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसे भी पढें।
इन वर्जन के यूज़र्स पर है बड़ा खतरा !
इस रिपोर्ट की मानें, तो गूगल क्रोम की खामियों का सबसे ज्यादा असर Windows और MAC के 124.0.6357.78/.79 के पहले के गूगल क्रोम वर्जन और Lynx का 124.0.6367.78 से पहले के Chorme Version पर देखा जा रहा है।
गूगल क्रोम के Bugs से कैसे बचें How to safe from Google Chorme Bugs
अगर आप भी इस Bug या गूगल क्रोम की खामियों बचना चाहते है। तो सबसे पहले अपने Mobile, कंप्यूटर या पीसी पर गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना होगा।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या PC मे गूगल क्रोम को खोलें।
- ऊपर की ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
- मेन्यू से हेल्प चुनें।
- अब सबमेन्यू से अबाउट गूगल क्रोम चुनें।
- इसके बाद Google Chorme खुद से अपडेट चेक करेगा, अगर कोई Update होगा तो Updated शुरू हो जाएगा।
- अपडेट पूरा होने के बाद गूगल क्रोम के नए वर्जन को रिलॉन्च करें।
- अगर आप स्मार्टफोन में गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसे Update कर सकते हैं।
Tags
Technology