![]() |
Bajaj Qute |
दोस्तों भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जहां भारत एक ओर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का देश बनने कि ओर अग्रसर होता जा रहा है।वही इंडिया मे इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कंपनियां अपने ऑटो सेक्टर में नए-नए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। भारत मे आए दिन ऑटो सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है ठीक ऐसा एक बार फिर बजाज ऑटो कंपनी ने किया है आपको बता दे कि भारत में टू व्हीलर निर्माता कंपनी के नाम से मशहूर बजाज ऑटो ने अब अपना हाथ फॉर व्हीलर गाड़िओ पर भी आज़माने जा रही है आपको बता दे Bajaj Company ने देश की सबसे सस्ती CAR लॉन्च की है, जो की एक बाइक के कीमत में आती है।
Bajaj Qute RE60
भारत में रहने वाले हर नौजवान कि ये दिली ख़्वाहिश होती है कि उसके घर मे फॉर व्हीलर गाड़ी हो लेकिन गाड़िओ के ऊंचे दामों के आगे भारत के युवा का ये सपना सपना ही रह जाता है। और कहते है न कि परिवार की जरूरतें पूरी करने के चक्कर लोग अपने सपने अपने दिल के किसी कोने दबा देते है। लेकिन ये खबर आपके इस सपने को पूरा करने मे मदद करेगा क्योकि आप को हम बता दे कि अब BAJAJ AUTO ने 35 KMPL की माइलेज के साथ Bajaj Qute (RE60) भारत के बाज़ार मे लॉन्च की है, जो कि देश की सबसे सस्ती कार (Cheapest Car) है।
Bajaj Qute RE60 Engine
बात करे Bajaj Qute के इंजन के बारे मे तो हम आपको पहले ही बता दे Bajaj Qute Engine दो टाइप मे आते है। CNG,Petrol और साथ ही Bajaj Qute RE60 को अगर Cheapest Car india कहा जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं होगी Bajaj Qute मे आपको 216.6cc का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जोकि 13.1PS पावर और 18.9Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
Feature | Specification |
---|---|
Emission Norm Compliance | BS VI |
Mileage | 43 Km/Kg |
Engine Displacement | 216 cc |
Transmission | Manual |
Fuel Type | CNG |
Boot Space | 20 Liters |
Power Windows | No |
ABS | No |
Central Locking | No |
Fog Lamps | No |
Child Safety Lock | Yes |
Gear Shift Indicator | No |
कम दाम मे दमदार माइलेज !
![]() |
Bajaj Qute interior images |
जब कोई कार खरीदता है तो उसका सबसे पहला सवाल ये होता है कि कार माइलेज कितना देती है। क्योकि बात करे भारत मे पैट्रोल की दामों कि तो वो हमेशा छूती नज़र आती है, ऐसे मे एक आम आदमी आए दिन पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर टेंशन में रहता है।ऐसे मे जब आप कार खरीदने जाते है तो कार की क़ीमत के साथ-साथ माइलेज पर भी ध्यान दिया जाता है। इसीलिए अगर हम बात करें बजाज की Qute RE60 Mileage की तो कंपनी का कहना है की Qute RE60 कम क़ीमत मे ज्यादा माइलेज के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि Bajaj Qute (RE60) पेट्रोल पर 35 kmpl और सीएनजी पर 43km/kg का माइलेज देती है।
Bajaj Qute Car Price-
बात करे Bajaj Qute के दाम के बारे मे तो इसकी एक्सशोरूम प्राइस 2.63 लाख रुपए से शुरू होती है और यह एक 4 सीटर कार है, जिसमें चार व्यक्ति आसानी से बैठ सकते हैं. यह कार तीन कलर ऑप्शन में आती है. इसे आप कॉमर्शियल और पर्सनल यूज अपने घर लेकर आ सकते है।
Tags
AUTOMOBILE