रणबीर कपूर स्टार्रर मूवी एनिमल का कारण जोहर ने साल की बेस्ट मूवी कही है। करण जौहर हाल ही में राउंड द टेबल में शामिल हुए। जहां उन्होंने एनिमल को लेकर बात की। बातचीत के दौरान करण जौहर ने कहा कि उन्हें एनिमल बेहद पसंद आई। उन्होंने ये भी कबूल किया कि वो अब तक एनिमल की तारीफ करने से बच रहे थे क्योंकि उन्हें ट्रोलिंग का डर सता रहा था।
संदीप वांगा रेड्डी की इस साल की फिल्म एनिमल ने तारीफ और आलोचना दोनों बटोरी। फिल्म ने बॉक्स ओफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। वहीं, अब करण जौहर ने Animal को लेकर अपनी राय दी है।
जौहर ने एनिमल को साल 2023 की बेस्ट फिल्म बताया। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म ने उन्हें रोने पर मजबूर कर दिया। करण को एनिमल इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे दो बार देखा।
Tags
Entertainment