कोर्ट में पुलिस का बयान : 'सलमान खान को जान से मारने के लिए हुई थी फायरिंग'

 'सलमान खान को जान से मारने के लिए हुई थी फायरिंग': मुंबई पुलिस ने कोर्ट मे बोला सलमान खान के घर पर गोली चलाने का मकसद उन्हे जान से मरना था ऐसा उन  दोनों आरोपियों ने  कहा 

मुंबई की अदालत ने सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में दोनों आरोपी विक्‍की गुप्‍ता और सागर पाल को 10 द‍िनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज में सोमवार देर रात 1 बजे गिरफ्तारी के बाद इन दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था। अदालत में पुलिस ने अपने रिमांड नोट में साफ शब्‍दों में कहा है कि यह गोलीबारी सलमान खान को 'जान से मारने' के इरादे से की गई थी।



salman khan


गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह 4:55 बजे हुई गोलीबारी के आरोपी विक्‍की गुप्‍ता (24 साल) और सागर पाल (21) साल बिहार के रहने वाले हैं। दोनों पश्‍च‍िम चंपारण जिले के बेतिया से ताल्‍लुक रखते हैं। दोनों को इंटेलिजेंस इनपुट के बाद खुफिया ऑपरेशन में सोमवार देर रात अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों इस दौरान माता के मंदिर में छुपे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।


विक्‍की गुप्‍ता चला रहा था बाइक, सागर पाल गोली

पुलिस की ओर से मंगलवार को कोर्ट में बताया गया कि वारदात के समय विक्‍की गुप्ता मोटरसाइकिल चला रहा थे। जबकि सागर पाल पीछे बैठा था। सागर ने एक्‍टर के घर पर उन्‍हें 'जान से मारने' के इरादे से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने अदालत से इस आधार पर दोनों शूटर्स की 14 दिनों की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा है कि साजिश का पता लगाने और घटना के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान करने के लिए पूछताछ की जरूरत है। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एलएस पाडेन ने दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

'सलमान को जान से मारने आए थे शूटर्स'

क्राइम ब्रांच ने अदालत को सौंपे अपने रिमांड नोट में कहा कि दोनों ने सलमान खान को 'मारने के इरादे' से उनके आवास के बाहर गोलीबारी की थी। नोट में कहा गया है, 'दोनों आरोपियों ने सलमान को मारने की कोशिश में घर के बाहर गोलीबारी की।' पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों ने 'कथित अपराध में सक्रिय भूमिका निभाई है। पुलिस ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गोलीबारी की थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post